Rohit Sharma Birthday: 36 साल के हुए भारतीय टीम के कप्तान दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज यानी 30 अप्रैल 2023 को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं
रोहित शर्मा की नेटवर्थ (Rohit Sharma Net Worth) की तो, लगभग 214 करोड़ रुपये हैं
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले हिटमैन ने जून 2007 में पहला वनडे खेला था
2013 में पहला टेस्ट खेलने वाला यह खिलाड़ी आज सिर्फ क्रिकेट सबसे लंबे प्रारूप ही नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान है
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 209 रन बनाए थे
रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय में चार शतक हैं। वह इस फॉर्मेट में चार शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। हिटमैन ने 2015 में धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 106 रन बनाए थे
रोहित शर्मा किसी एक वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाए थे
रोहित शर्मा ने छह बार आईपीएल चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं। वह छह आईपीएल जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स की टीम के लिए खेलते हुए आईपीएल जीता था
रोहित ने अपनी कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई को चैंपियन बनाया
उनके बाद दूसरे स्थान पर दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 2010, 2011, 2018 और 2021 में विजेता बनी थी।
रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप जीत चुकी है। अब जून में उनके निशाने पर टेस्ट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप है